ePaper

एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में दिखेंगे शहर के उमंग सेठी

Updated at : 26 Aug 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में दिखेंगे शहर के उमंग सेठी

जमशेदपुर. जमशेदपुर के यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर उमंग सेठी ने राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) में खेलते हुए नजर आयेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर के यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर उमंग सेठी ने राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) में खेलते हुए नजर आयेंगे. शहर के युवा क्रिकेटर उमंग का चयन बेंगलुरु बैशर्स की टीम में हुआ है. इस टीम की कप्तानी स्टार यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) करेंगे. उमंग के सोशल मीडिया पर 1,90,000 फॉलोअर्स हैं. इसमें इंस्टाग्राम पर मॉडर्न_डे_क्रिकेट (75k फॉलोअर्स), यूट्यूब: मॉडर्न डे क्रिकेट 112k सब्सक्राइबर्स और उमंग सेठी व्लॉग्स 3.93k सब्सक्राइबर्स है. उमंग यूट्यूब पर क्रिकेट से संबंधित टिप्स, ट्रिक्स और व्लॉग्स के वीडियो शेयर करते हैं. उन्हें अपने सोशल मीडिया की शुरुआत अप्रैल 2023 में की थी. एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग (ईसीएल) की शुरुआत 13 सितंबर से दिल्ली में होगी. इस टूर्नामेंट में यूट्यूब जगत के बड़े-बड़े इंफ्लुएंसरों की छह टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, हरियाणा व पंजाब की टीमें शामिल है. हरियाणा टीम के कप्तान मशहूर यूट्यूबर और बीगबॉस ओटीटी विजेता एलविश यादव हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola