Jamshedpur News : उलीडीह : 35 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : उलीडीह थानांतर्गत मुर्दा मैदान के पास पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 35 पुड़िया बरामद की है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
उलीडीह थानांतर्गत मुर्दा मैदान के पास पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 35 पुड़िया बरामद की है. गिरफ्तार होने वाले युवक का नाम अमन वोयपाई है. घटना के संबंध में उलीडीह पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्दा मैदान के पास दो-तीन युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसे देख कर तीनों युवक भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सूरज कुंटिया और कतलू मौके से फरार हो गये. उलीडीह थाना में तीनाें युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










