Jamshedpur News : बर्मामाइंस के दो दिव्यांगों को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से बर्मामाइंस क्षेत्र के मनीफिट के दो दिव्यांगों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से बर्मामाइंस क्षेत्र के मनीफिट के दो दिव्यांगों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी गयी. दोनों दिव्यांगजन ने पूर्व में विधायक पूर्णिमा साहू से सहयोग के लिए आवेदन दिया था. विधायक ने उनकी पीड़ा को समझते हुए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करायी और उन्हें यह सुविधा दिलवायी. सोमवार को विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने दोनों लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें ससम्मान ट्राइसाइकिल प्रदान किया. दोनों दिव्यांगजनों ने विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित सहयोग पर उनका आभार जताया. इस अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, छोटू पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










