Jamshedpur News : कोडरमा घाटी में दो कारों में जोरदार टक्कर, जमशेदपुर के यात्री समेत तीन घायल
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कोडरमा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसोती नाला घाटी के समीप दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में तीन लोग घायल हो गये
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कोडरमा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसोती नाला घाटी के समीप दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में जमशेदपुर निवासी अखिलेश सिंह (पिता जवाहर सिंह), रांची निवासी आशुतोष रंजन (पिता डीके सहाय) और पटना बिहार निवासी रोहित किशोर (पिता बज्र किशोर) के नाम शामिल हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, एक कार बिहार की ओर से आ रही थी. वहीं दूसरी कार कोडरमा होकर बिहार की ओर जा रही थी. जमसोती नाला घाटी के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे दोनों कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि कारों का एयरबैग खुल गया, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. घटना की जानकारी मिलते ही सागर कुमार गिरि अपने सहयोगियों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया, जहां घायलों का इलाज किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










