Jamshedpur news. टाटा स्टेशन चौक टीओपी से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाली मेन रोड पर रातोंरात ढलाई कर बना दिया दो बड़े स्पीड ब्रेकर

Updated at : 06 Mar 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. टाटा स्टेशन चौक टीओपी से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाली मेन रोड पर रातोंरात ढलाई कर बना दिया दो बड़े स्पीड ब्रेकर

पथ निर्माण विभाग ने पांच वर्ष पूर्व बनाया था रोड, अब बिना अनुमति के बनाया स्पीड ब्रेकर

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटा स्टेशन चौक बागबेड़ा टीओपी से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाली मेन रोड पर दो ऊंचा स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है. 75 फीट की दूरी में बनाये गये उक्त दोनों स्पीड ब्रेकर से वहां से गुजरने वाले आम राहगीरों को रोज दिक्कतें हो रही हैं. कई लोग गाड़ी से अचानक ऊंचे स्पीड ब्रेकर से पार करने के दौरान अनियंत्रित हो जा रहे हैं. इससे दुर्घटना और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा पांच वर्ष पूर्व यहां 50 फीट से ज्यादा टाटानगर स्टेशन चौक से बड़ौदा घाट तक 2.9 किलोमीटर लंबा रोड का निर्माण किया गया था. उस वक्त यह स्पीड ब्रेकर नहीं था. सूत्रों के मुताबिक टाटानगर रेलवे के कम्वाइंड क्रू लॉबी के समीप पथ निर्माण विभाग की बिना अनुमति के स्पीड ब्रेकर रोतोंरात ढलाई कर बनाया दिया गया है. मालूम हो कि टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक से लेकर बड़ौदा घाट तक रेलवे की जमीन है. इस पर रोड बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने एनओसी दिया था, तब झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर पथ प्रमंडल ने मंगोतिया कंस्ट्रक्शन के माध्यम से यह रोड बनवाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola