सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jan 2026 11:29 PM
AISSEE Exam City 2026 (सांकेतिक फोटो)
AISSEE Exam City 2026: सैनिक स्किल में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए सिटी (AISSEE Exam City 2026) डिटेल्स जारी कर दी गई है. इसमें छात्र अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं.
AISSEE Exam City 2026: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी हैं. जिन कैंडिडेट्स ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा किस शहर में होगी, इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. एग्जाम सिटी की जानकारी आने से छात्रों को यात्रा और तैयारी की सही प्लानिंग करने में मदद मिलेगी.
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन करने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. AISSEE Exam City 2026 की जानकारी इसलिए अहम होती है क्योंकि इसमें कैंडिडेट को सिर्फ यह बताया जाता है कि उसकी परीक्षा किस शहर में होगी.
AISSEE Exam City 2026 ऐसे करें चेक
- अगर आप अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर AISSEE Exam City 2026 से जुड़ा लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी की डिटेल्स दिख जाएंगी.
- डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें.
AISSEE Exam City 2026 Check Here
रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया
AISSEE Exam 2026 का रिजल्ट परीक्षा होने के करीब 4 से 6 हफ्तों के बाद जारी किया जाएगा. रिजल्ट के आधार पर छात्रों को सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से भी गुजरना पड़ सकता है.
ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट को मिस न करें. सही जानकारी और समय पर तैयारी से सैनिक स्कूल में एडमिशन का सपना पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: NEET में रह गए पीछे? ये 5 देश खोल देंगे MBBS का रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










