NEET में रह गए पीछे? ये 5 देश खोल देंगे MBBS का रास्ता
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Jan 2026 3:34 PM
विदेश से MBBS (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
MBBS From Abroad: हर साल NEET में लाखों छात्र डॉक्टर बनने की उम्मीद लेकर बैठते हैं, लेकिन सीमित सीटों की वजह से बहुत कम को ही सरकारी कॉलेज में जगह मिल पाती है. ऐसे में अगर आप विदेश जाकर मेडिकल पढ़ाई का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. यहां जानिए उन देशों के नाम जहां से आप MBBS की पढ़ाई कर सकते हैं.
MBBS From Abroad: हर साल NEET परीक्षा में लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर शामिल होते हैं, लेकिन सीटों की सीमित संख्या के चलते बहुत कम अभ्यर्थियों का चयन हो पाता है. ऐसे में अगर आप भी भारत से बाहर मेडिकल पढ़ने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. आइए, जानते हैं ऐसे देश जहां से आप एमबीबीएस (MBBS From Abroad) की पढ़ाई कर सकते हैं.
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कम फीस पर एडमिशन सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलता है जिनकी रैंक बेहद अच्छी होती है. वहीं जिन छात्रों की रैंक थोड़ी पीछे रह जाती है, उनके सामने महंगे प्राइवेट कॉलेजों का ही ऑप्शन बचता है. यही वजह है कि कई छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश का रुख करते हैं, जहां NEET स्कोर के आधार पर कम फीस में MBBS की पढ़ाई का मौका मिल जाता है.
MBBS From Nepal: नेपाल
नेपाल भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा देशों में शामिल है. यहां MBBS की फीस के साथ-साथ रहने और खाने-पीने का खर्च भी काफी कम होता है. जानकी मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज (बिरगंज), नेपालगंज मेडिकल कॉलेज कुछ प्रमुख कॉलेज हैं, जहां से आप एमबीबीएस कर सकते हैं.
MBBS From Abroad: पोलैंड
पोलैंड भी मेडिकल पढ़ाई के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां NEET स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है. कोलेजियम मेडिकम, जगिलोनियन यूनिवर्सिटी, पोजनान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ रॉकलॉ यहां के कुछ प्रमुख संस्थान हैं, जहां से आप नीट की पढ़ाई कर सकते हैं.
MBBS From Abroad: कजाकिस्तान
मेडिकल की पढ़ाई की बात आती है तो कजाकिस्तान का नाम भी आता है. यहां के करागांडा मेडिकल यूनिवर्सिटी, जेएससी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, सेमे फेमस संस्थान हैं, जहां से आप MBBS की पढ़ाई कर सकते हैं.
MBBS From Russia: रूस
शुरुआत से ही रूस भारतीय स्टूडेंट्स की पहली पसंद रहा है. यहां NEET पास (50 पर्सेंटाइल) छात्रों को MBBS में दाखिला मिलता है. Tver स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी और Stavropol स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान से पढ़ाई कर सकते हैं.
MBBS From Ukraine: यूक्रेन
यूक्रेन में भी NEET स्कोर के आधार पर MBBS में एडमिशन मिलता है. यहां के लोकप्रिय मेडिकल कॉलेज में ओडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, कीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी और खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- MBBS के 5 सबसे महंगे कॉलेज, फीस देने में बिक जाता है खेत खलिहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










