Tsaf 10 member team reached on everest base camp : टीएसएएफ की दस सदस्यीय टीम पहुंची एवरेस्ट बेस कैंप

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 15 Apr 2026 8:52 PM

विज्ञापन

टीएसएएफ की दस सदस्यीय टीम (3 महिलाएं व 7 पुरुष) ने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) की दस सदस्यीय टीम (3 महिलाएं व 7 पुरुष) ने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. ट्रेकिंग की शुरुआत 31 मार्च को हुई थी. जो, 11 अप्रैल को समाप्त हुई. इस पूरे अभियान को टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के मैनेजर व आयरनमैन अनंत राणा ने लीड किया. दस सदस्यीय टीम ने ट्रेकिंग के साथ-साथ हिमालयन इस्टीच्यूट ऑफ दार्जिलिंग में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी पूरी की. टीम के सदस्यों ने 17,598 फिट की ऊंचाई तक ट्रेक किया. इस दस सदस्यीय टीम में 28 वर्ष से लेकर 58 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल थे. टीएसएएफ की टीम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के अलावा नेहा शाह, राजीव कुमार रुंगटा, मनीष भउका, प्रीति भउका, साहिल धनुका, सुमित्रा शाह, अनन्या लेपी, चेतन कुमार व प्रतीक सरावगी शामिल थे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola