बहाली में स्थानीय युवाओं व सेवानिवृत्त कर्मचारी के आश्रितों को मिले प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र देते मजदूर नेता  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर की टिनप्लेट कंपनी में बहाली को लेकर सामाजिक सेवा संघ ने मांग पत्र सौंपा, स्थानीय युवाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता देने की मांग।

विज्ञापन

जमशेदपुर. सामाजिक सेवा संघ व झामुमो के मजदूर नेताओं ने टिनप्लेट कंपनी में चल रही बहाली प्रक्रिया को लेकर एक मांग पत्र कंपनी के बिजनेस पार्टनर को सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि कंपनी में आइटीआइ, डिप्लोमा और बीटेक पास युवाओं की बहाली निकाली गयी है. इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाये. साथ ही कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उन आश्रित पुत्रों की भी नियुक्ति में प्राथमिकता दी दिया जाये, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण कराया है. संगठन के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत ने कहा कि योग्य स्थानीय युवाओं और पूर्व कर्मचारियों के परिजनों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. इस दौरान सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत के अलावा झारखंड आंदोलनकारी नेता उमाकांत दास, छोटे सरदार, मुखिया शिवलाल लोहरा, रूपम सिंह व कृष्णा हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola