चाबी देने से इनकार करने पर ट्रक चालक पर चाकू से हमला, सड़क जाम, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

चौक पर लगा जाम.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां नशे में धुत एक युवक ने ट्रक चालक पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टेल्को थानांतर्गत जेम्को रोड पर नशे में धुत एक युवक ने ट्रक चालक से चाबी और कुछ सामान छीनने का प्रयास किया. जब ट्रक चालक कवींद्र पासवान ने चाबी देने से इनकार किया, तो युवक ने चाकू से उसके चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद कवींद्र ने ट्रक को मेन रोड में खड़ा कर दिया. इससे सड़क जाम हो गयी.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची टेल्को पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग सड़क पर हंगामा करने लगे. मामले की जानकारी मिलने के बाद टेल्को पुलिस भी मौके पर पहुंची. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और ट्रक को किनारे किया. इसके बाद जाम की स्थिति समाप्त हुई. पुलिस चाकू से हमला करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि इस प्रकार का अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola