जमशेदपुर समेत अन्य पासपोर्ट केंद्रों के सीएसइ को दिया गया प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो, चाईबासा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, झुमरी तिलैया, खूंटी, मेदिनीनगर, साहिबगंज और सिमरिया में कार्यरत ग्राहक सेवा अधिकारियों (सीएसइ) के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने अपने 15 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) बोकारो, चाईबासा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, झुमरी तिलैया, खूंटी, मेदिनीनगर, साहिबगंज और सिमरिया में कार्यरत ग्राहक सेवा अधिकारियों (सीएसइ) के लिए शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका आयोजन रांची के प्रशिक्षण पासपोर्ट सेवा केंद्र में किया गया. इसका उद्देश्य पासपोर्ट आवेदन प्रसंस्करण को दोषरहित बनाना और सीएसइ को पासपोर्ट आवेदनों को अधिक कुशलता से संसाधित करने में सक्षम बनाना था.क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनीता के ने पासपोर्ट टीम को संबोधित करते हुए सेवा वितरण में उत्कृष्टता हासिल करने पर जोर दिया. आरपीओ रांची राज्य में पासपोर्ट वितरण सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है. इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूरे झारखंड में हजारों पासपोर्ट आवेदकों को लाभ होने और पासपोर्ट वितरण समय में और सुधार होने की उम्मीद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










