दलमा पहुंचा बाघ, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ टाइगर, देखें PHOTO

दलमा में बाघ आने से वन विभाग खुश.
Tiger in Dalma: एक बार फिर टाइगर दलमा पहुंचा है. ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर से इसकी पुष्टि हुई. इसके पहले भी एक बार बघ यहां आ चुका है. इससे वन विभाग खुश है.
Tiger in Dalma|जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : दलमा में बाघ पहुंच गया है. इसके साथ ही कोल्हान में पहली बार बाघ के होने की पुष्टि हुई है. ट्रैप कैमरे में पहली बार बाघ को देखा गया है. ये कैमरे दलमा जंगल में लगाये गये हैं. अब तक सिर्फ बाघ के पंजे ही दिखते थे, इस बार ट्रैप कैमरे की तस्वीर से बाघ के होने की पुष्टि हुई है. बाघ दोबारा दलमा में पहुंचा है. वन्यजीव के जानकारों का कहना है कि यह सुखद संकेत है. ऐसा लग रहा है कि दलमा जंगल की आब-ओ-हवा बाघ को रास आ रही है. वन विभाग लगातार बाघ का पीछा कर रहा था. डीएफओ सबा आलम अंसारी के दिशा-निर्देश पर पूरी टीम यहां काम कर रही थी. 31 दिसंबर को पहली बार बाघ के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद से वन विभाग सक्रिय था.

छत्तीसगढ़ से होते हुए पलामू टाइगर रिजर्व के बाद दलमा पहुंचा बाघ
वन विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक, यह बाघ पहले छत्तीसगढ़ से होते हुए पलामू टाइगर रिजर्व एरिया पहुंचा. यहां से गुमला, चांडिल होते हुए दलमा पहुंचा है. दलमा में रहने के बाद यह बाघ घाटशिला गया. वहां से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और फिर बांकुड़ा चला गया. वहां से यह बाघ झाड़ग्राम होते हुए घाटशिला और अब दलमा पहुंचा है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दलमा आने से पहले डुमकाकोचा में आराम कर रहा था बाघ
दलमा में दाखिल होने से पहले यह बाघ घाटशिला अनुमंडल के डुमकाकोचा में था. डुमकाकोचा से दलमा में दाखिल होने के दौरान ट्रैप कैमरे में इस बाघ को देखा गया. करीब 40 से अधिक कैमरे सिर्फ दलमा में लगाये गये हैं. आसपास के एरिया में भी 40 से अधिक कैमरे लगे हैं. बाघ देखे जाने के बाद वन विभाग सतर्क है. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बाघ एक बार फिर दलमा पहुंचा है. फिलहाल वह दलमा के कोर एरिया में विचरण कर रहा है. उस पर नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड के बिदू-चांदान की प्रेम कहानी ने संताली समाज को दी ओलचिकी लिपि, अब होती है पूजा
क्यों ‘शोले’ का ‘वीरू’ बना चाईबासा का युवक? जानें कैसे 5 घंटे बाद जलमीनार से उतरा
झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायी, बीडीओ समेत 5 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




