jamshedpur news : आनंद अग्रवाल बने आइसीएआइ जमशेदपुर के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

वर्ष 2026-27 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन किया गया

विज्ञापन

jamshedpur news : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की जमशेदपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के मार्गदर्शन में संपन्न चुनाव के बाद सीए आनंद कुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये. उन्होंने सदस्यों व छात्रों के पेशेवर विकास, पारदर्शिता और नवाचार को प्राथमिकता देने की बात कही. नयी टीम में सीए ऋषि अरोड़ा उपाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल सचिव व सीए योगेश शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. वहीं, सीए मुकुंद केडिया को सीआइसीएएसए (सिकासा) चेयरमैन बनाया गया है. पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास भी कार्यसमिति में रहेंगे. टीम ने उच्च गुणवत्ता वाले सेमिनार, वर्कशॉप, वित्तीय साक्षरता और छात्र मार्गदर्शन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola