हथियारबंद हमलावरों ने घर से खींचकर ठेला चालक पर किया चापड़ से हमला

Updated:
विज्ञापन

चापड़ से हमले में घायल ठेला चालक.

जमशेदपुर के आनंद नगर में ठेला चलाने वाले छोटू पासवान पर शुक्रवार रात 10-15 हमलावरों ने घर में घुसकर चापड़ और पिस्तौल से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल छोटू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत आनंद नगर में शुक्रवार की रात युवकों ने छोटू पासवान की जमकर पिटाई की. इसके बाद घर से खींचकर चापड़ से हमला किया गया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी पर भी युवकों ने हमला किया. लहूलुहान होने पर हमलावर छोड़कर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिस्तौल लेकर घर पहुंचे 10-15 हमलावर

हमलावरों की संख्या 10 से 15 बतायी जाती है. घायल छोटू पासवान ठेला चलाता है. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. घटना के बाद घरवाले छोटू पासवान को सदर अस्पताल ले गये, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. छोटू पासवान की हालत गंभीर व चिंताजनक बतायी जा रही है. परिजनों के अनुसार, छोटू पासवान घर में था. इसी दौरान 10 से 15 युवक हाथ में चापड़, पिस्तौल व अन्य हथियार लेकर पहुंचे. उनलोगों ने छोटू पासवान को घर से खींचकर बाहर निकाला और हमला कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ये पता कर रही है कि आखिर एक ठेला चलाने वाले से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है कि उसपर हमला किया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola