Jamshedpur News : 12 जून तक हैं एक स्पेल बारिश के आसार
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : रविवार की सुबह से ही शहर में आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि, दोपहर में उमस से शहर के लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
रविवार की सुबह से ही शहर में आसमान में बादल छाये रहे. हालांकि, दोपहर में उमस से शहर के लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जबकि शाम में हवा चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर के लोगों को 12 जून तक दिन में धूप, जबकि शाम में बारिश का सामना करना होगा. एक स्पेल में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी संभावना है. आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. रविवार को हवा में आर्द्रता का स्तर भी अधिक रहा. अधिकतम 65 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










