Tennis volleyball team: झारखंड टेनिस वॉलीबॉल टीम घोषित

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. ओडिशा के पारादीप में 2-4 मई तक 26वीं मिनी व यूथ नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ओडिशा के पारादीप में 2-4 मई तक 26वीं मिनी व यूथ नेशनल टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड टीम (बालक-बालिका) की घोषणा कर दी गयी है. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की टीम शुक्रवार को पारादीप के लिए रवाना हुई. चयनित टीम को झारखंड टेनिस वॉलीबॉल के महासचिव ब्रजेश गुप्ता, अरशद खान, दीपक कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दी. बालिका टीम की कोच गोमिया सुंडी व मैनेजर नंदनी होंगी. बालक टीम का कोच दीपक कुमार को और मैनेजर अमित को नियुक्त किया गया है. टीम इस प्रकार है: मिनी बालक टीम : अनुज तिवारी (कप्तान), आदित्य तिवारी, रूद्र वर्मा, आयुष महतो. मिनी बालिका टीम : नीतिका लकड़ा (कप्तान), श्रुति सुंडी, तृप्ति मिंज, पार्वती कुमारी. तपस्या कुमारी. मिनी मिक्सड टीम : लक्ष्म गागराई, गुरुबारी कुजूर. यूथ बालक टीम : शुभम कुमार (कप्तान), प्रियांश कुमार सिंह, करण कुमार मालाकार, अंकित कुमार तिवारी, सागर, विवेक कुमार. यूथ बालिका टीम दीक्षा राज (कप्तान), मुस्कान वर्मा, स्मृति साव, तनुश्री गोराई, प्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी. यूथ मिक्सडस टीम : अंशु प्रसार,आकृति कुमारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola