Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में खुलने वाले जन औषधि केंद्र के लिए निकला टेंडर
Updated at : 15 Dec 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल परिसर में जल्द ही जन-औषधि केंद्र खोला जायेगा. इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा टेंडर निकाला गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल परिसर में जल्द ही जन-औषधि केंद्र खोला जायेगा. इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा टेंडर निकाला गया है. इसके लिए कोई भी एजेंसी या निविदादाता 28 दिसंबर 2025 तक निविदा भर सकता है. 30 दिसंबर को टेंडर खोला जायेगा. ज्ञात हो कि अस्पताल के पहले तल्ले पर जन औषधि केंद्र को खोला जाना है, इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. साथ ही पहले तल्ले पर ही अमृत फार्मेसी सेंटर भी खोला जायेगा. इन दोनों केंद्रों के खुलने से मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. वहीं एमजीएम अस्पताल में टेंडर पूरा करते हुए दवाएं मंगायी जा रही है. वर्तमान में मरीजों को बाहर की निजी दवा दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




