दस दिवसीय खो-खो समर कैंप संपन्न

जमशेदपुर. जमशेदपुर खो-खो क्लब की ओर से सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र मैदान में आयोजित दस दिवसीय खो-खो समर कैंप गुरुवार को संपन्न हो गया.
जमशेदपुर. जमशेदपुर खो-खो क्लब की ओर से सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र मैदान में आयोजित दस दिवसीय खो-खो समर कैंप गुरुवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में सामाजिक संगठन राष्ट्रीय जनता संघ के अध्यक्ष शंकर जोशी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में, विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल की निदेशक अंकिता मिश्रा, समाजसेवी सह खेल प्रेमी शंभू मुखी और जिला खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा कार्यक्रम उपस्थित रहे. अतिथियों ने शिविर में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र और किट प्रदान किया. स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षक सुबोल चटर्जी ने दिया. प्रशिक्षण शिविर में शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










