Jamshedpur News : टेल्को : क्वार्टर मरम्मत के दौरान ऊंचाई से गिरा ठेकाकर्मी, मौत
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : टेल्को थानांतर्गत खडंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में मरम्मत कार्य करने के दौरान ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मानकी गोप (35) है.
विज्ञापन
जुस्को की ओर से कराया जा रहा था काम
Jamshedpur News :
टेल्को थानांतर्गत खडंगाझार स्थित एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में मरम्मत कार्य करने के दौरान ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर का नाम मानकी गोप (35) है. वह सरायकेला-खरसावां के कुचाई का रहनेवाला था. वर्तमान में जुस्को में ठेकाकर्मी के रूप में कार्यरत था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की है. घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टेल्को कॉलोनी स्थित तीन मंजिले क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य चल रहा है. जुस्को की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है. मंगलवार को एन-49 टाइप क्वार्टर की बिल्डिंग में काम के दौरान मानकी गोप प्लास्टर के लिए लोहे के बने बाड़ा पर उपर की ओर चढ़ कर काम कर रहा था. उसी दौरान अचानक से नीचे पड़ा. गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ठेकाकर्मी और सुपरवाइजर उसे गोलमुरी के टिनप्लेट अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मजदूर के गिरने की जानकारी मिलने के बाद टाटा मोटर्स के सुरक्षाकर्मी, आइडीएस और जुस्को की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. मजदूर की मौत की जानकारी जुस्को प्रबंधन की ओर से उसके परिवार के लोगों को दी गयी. इसके बाद परिवार के लोग दोपहर करीब दो बजे कुचाई से जमशेदपुर पहुंचे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से शव को कुचाई लेकर चले गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










