योगासन: तेजस योग कुमार व सायनी बनी योग कुमारी

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में ओपन कोल्हान प्रमंडल स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में ओपन कोल्हान प्रमंडल स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. चैंपियन ऑफ चैंपियनशिप में योग कुमार का खिताब तेजस दास को मिला. योग कुमारी सायनी नंदी बनी. योग श्री अभिषेक राम तथा योग सुंदरी देवोलीना विश्वास को घोषित किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा , समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया. इस प्रतियोगिता में कुल 7 वर्गों में बांटा गया था. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला के कुल 470 प्रतिभागी शामिल हुए. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू , विशिष्ट अतिथि कविता अग्रवाल, जुस्को स्कूल साउथ पार्क, बिष्टुपुर की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ,तथा सम्मानित अतिथि के रूप में प्रीति कांवटिया उपस्थित होकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




