Jamshedpur News : आजादनगर में ऑटो को ओवरटेक कर किशोर को मारा चाकू
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : आजादनगर थाना क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास सोमवार की रात युवकों ने 16 वर्षीय शेख गुफरान पर चाकू से हमला कर दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
आजादनगर थाना क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास सोमवार की रात युवकों ने 16 वर्षीय शेख गुफरान पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. हमले की जानकारी मिलने पर शेख गुफरान के परिजन पहुंचे और उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में घायल शेख गुफरान की नानी आजादनगर नूर कॉलोनी निवासी साबरा बानो ने आजादनगर थाना में मंगलवार को दो-तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में साबरा बानो ने बताया कि शेख गुफरान दोस्त के साथ टेंपो से विशाल मेगा मार्ट की ओर जा रहा था. रास्ते में दो-तीन युवकों ने टेंपो को ओवरटेक कर रोका और गुफरान पर चाकू से हमला कर दिया. इधर, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










