ePaper

कदमा में टाटा स्टील यूआइएसएल के अपसाइक्लिंग सेंटर का उद्घाटन

Updated at : 07 Jun 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
कदमा में टाटा स्टील यूआइएसएल के अपसाइक्लिंग सेंटर  का उद्घाटन

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल पहल के विस्तार के रूप में शुक्रवार को कदमा के ईसीसी फ्लैट्स में अपसाइक्लिंग सेंटर का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने रीड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल ( आरआरआर) पहल के विस्तार के रूप में शुक्रवार को कदमा के इसीसी फ्लैट्स में अपसाइक्लिंग सेंटर का उद्घाटन किया. अपसाइक्लिंग सेंटर टाटा स्टील यूआइएसएल के कचरे को उपयोगी उत्पादों में बदलकर लैंडफिल कचरे को कम कर रही है. साथ ही कार्बन फुटप्रिंट को कम कर रही है और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ावा दे रही है. पिछले साल शुरू किये गये आरआरआर सेंटर ने स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की. कंपनी अब अपसाइक्लिंग सेंटर की स्थापना करके अपने प्रयासों को अगले स्तर पर ले जा रही है, जहां एकत्रित कचरे को मूल्यवान उत्पादों में बदला जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola