TATA Steel UISL Bonus: टाटा स्टील यूआईएसएल के 678 कर्मचारियों को 7.91 करोड़ रुपए बोनस

कंपनी के एमडी और यूनियन के अध्यक्ष ने बोनस समझौता पर किया हस्ताक्षर. फोटो : प्रभात खबर
TATA Steel UISL Bonus: दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील यूआईएसएल में भी बोनस समझौता हो गया है. इस साल 678 कर्मचारियों के बीच 7.91 करोड़ रुपए बोनस बंटेगा.
TATA Steel UISL Bonus: दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील यूआईएसएल में भी बोनस समझौता हो गया है. इस साल 678 कर्मचारियों के बीच 7.91 करोड़ रुपए बोनस बंटेगा. समझौते पर शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच हस्ताक्षर हुआ.
कई पैरामीटर के आधार पर हुआ बोनस समझौता
बोनस समझौता कई पैरामीटर के आधार पर हुआ है. इसमें टैक्स बिफोर प्रॉफिट (पीबीटी), सुरक्षा प्रदर्शन, शिकायतों का अनुपालन, टॉप बॉक्स, ट्रांसमिशन और वितरण हानि, कुल मिलाकर अघोषित जल, ग्राहक संतुष्टि सूचकांक, बार-बार की शिकायतें, एसजीए गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और उत्पादकता, को आधार मनाया गया है.
कंपनी के एमडी और श्रमिक यूनियन के नेता ने किए हस्ताक्षर
समझौते पर जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर जशेदपुर के डीएलसी राजेश प्रसाद के साथ-साथ कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे.
Also Read
टाटा स्टील में हो गया समझौता, 4 लाख रुपए तक मिलेगा बोनस, 13 को अकाउंट में आएंगे पैसे
TATA Steel Bonus: टाटा स्टील के कर्मचारियों में बंटेंगे 300 करोड़ रुपए! आज होगा बोनस समझौता
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










