TATA Steel Bonus: टाटा स्टील के कर्मचारियों में बंटेंगे 300 करोड़ रुपए! आज होगा बोनस समझौता

टाटा स्टील में बोनस समझौता आज.
TATA Steel Bonus: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए सोमवार (9 सितंबर) बहुत बड़ा दिन है. आज बोनस समझौता होना है. कितना मिलेगा बोनस, यहां देखें गणित.
TATA Steel Bonus News|जमशेदपुर, अशोक झा : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता सोमवार (9 सितंबर) को होने जा रहा है. बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति लगभग बन चुकी है. टाटा स्टील कर्मचारियों को इस साल 18.5 प्रतिशत तक बोनस देने के लिए तैयार है. इस बार कर्मचारियों में बोनस के रूप में 300 करोड़ रुपए (अनुमानित) बंटेंगे. पिछले साल बोनस मद में 298.82 करोड़ रुपए प्रबंधन से मिले थे.
यूनियन की मांग पर कंपनी ने दिए थे अतिरिक्त 15.88 करोड़ रुपए
पिछले साल यूनियन की मांग पर टाटा स्टील मैनेजमेंट ने अतिरिक्त 15.88 करोड़ रुपए दिये थे. इस तरह बोनस की कुल राशि बढ़कर 314.70 करोड़ रुपए हो गई थी. कुल 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिला था. पिछले साल कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपये मिले थे. एनएस ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1 लाख 21 हजार 718 रुपए मिले थे. ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4 लाख 61 हजार 019 रुपए बोनस मिला था. इस बार प्रबंधन से यूनियन कितना अतिरिक्त राशि ले पाती है, इस पर कर्मचारियों की निगाहें टिकी हैं.
इन बिंदुओं पर होता है बोनस समझौता
- प्रॉफिट का 1.5 फीसदी
- प्रोफिटेबिलिटी पर प्रॉफिट प्रति टन सेलेबल स्टील
- प्रोडक्टिविटी प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष उत्पादन
- सेफ्टी यानी एलटीआइआर
कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले ठीक नहीं
बोनस का प्रतिशत कम होने की वजह यह है कि कंपनी का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले इस बार ठीक नहीं है. सेफ्टी की भी राशि नहीं मिलेगी, क्योंकि इस बार मौत और एलटीआइआर के मामले ज्यादा हुए हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी को सारी देनदारियों के बाद 10654.38 करोड़ नेट प्रॉफिट हुआ था. वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 4807.40 करोड़ रुपए है.
प्रति व्यक्ति प्रोडक्टिविटी पिछले साल से बेहतर
हालांकि, शुद्ध लाभ में अन्य मदों से प्राप्त आमदनी को जोड़ा जाता है, तो यह आंकड़ा बढ़ जायेगा. शुद्ध लाभ के 1.5 प्रतिशत के साथ अन्य मदों में राशि मिलती है. यह राशि पिछले साल 150 करोड़ रुपए थी. इस बार इसके 110 से 115 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि प्रोडक्टिविटी 900 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष है, जो पिछले साल से अधिक है.
कंपनी की लाभ-हानि का लेखा-जोखा
| वर्ष | कंपनी का मुनाफा | बोनस की राशि | बोनस का प्रतिशत |
| 2020 | 7935.89 करोड़ रुपए | 235.54 करोड़ रुपए | 12.90 प्रतिशत |
| 2021 | 9752.13 करोड़ रुपए | 270.28 करोड़ रुपए | 16.00 प्रतिशत |
| 2022 | 24915.00 करोड़ रुपए | 317.51 करोड़ रुपए | 20.00 प्रतिशत + 20000 अतिरिक्त |
| 2023 | 10654.38 करोड़ रुपए | 314.70 करोड़ रुपए | 20.00 प्रतिशत |
वर्ष 2023-24 में टाटा स्टील का प्रदर्शन
| मद | 2024 में राशि | 2023 में राशि |
| देनदारियों के बाद प्रॉफिट | 4807.40 करोड़ रुपए | 10654.38 करोड़ रुपए |
| प्रोडक्टिविटी | 900 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष | 619 टन प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष |
| सेफ्टी | 0.39 एलटीआइएफआर | 0.57 एलटीआइएफआर |
TATA Steel में क्या है बोनस का फॉर्मूला?
टाटा स्टील के कर्मचारियों का सालाना बोनस समझौता पिछले साल के फॉर्मूला के आधार पर ही होगा. टाटा स्टील में बोनस का फॉर्मूला वर्ष 2023-2024 तक के लिए है. इसके तहत प्रॉफिट का 1.5 फीसदी, प्रोफिटेबिलिटी पर प्रॉफिट प्रति टन सेलेबल स्टील, प्रोडक्टिविटी प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष उत्पादन और सेफ्टी यानी एलटीआइआर के आधार पर वर्ष 2024 तक का समझौता होगा. इसी फॉर्मूला के आधार पर बोनस समझौता होगा. इसके मुताबिक, कर्मचारियों को 18. 5 प्रतिशत तक बोनस मिल सकता है.
टाटा स्टील में 2023 अधिकतम कितना बोनस?
टाटा स्टील ने 2023 में कर्मचारियों को बोनस मद में 314.70 करोड़ रुपए दिए. यह राशि 11,676 कर्मचारियों में बंटी. कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपए मिले थे. एनएस ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिला था.
टाटा स्टील में सबसे कम बोनस कब मिला
टाटा स्टील में कर्मचारियों को सबसे कम बोनस वर्ष 2015 में मिला था. उस साल कंपनी ने सिर्फ 154 करोड़ रुपए बोनस मद में दिए थे. कर्मचारियों को 8.53 फीसदी बोनस मिला था.
Also Read
Tata Steel Bonus News: टाटा स्टील में बोनस पर फैसला जल्द, यूनियन ने प्रबंधन को लिखी चिट्ठी
टाटा स्टील के इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें किस आधार पर मिलेगा इसका फायदा
टाटा स्टील के बाद टाटा ग्रोथ शॉप ने भी किया बोनस का ऐलान, 3.35 लाख रुपये तक मिलेगा बोनस
टाटा स्टील के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 फीसदी बोनस, 11 सितंबर को अकाउंट में आ जाएंगे पैसे
Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




