ePaper

टाटा स्टील के बाद टाटा ग्रोथ शॉप ने भी किया बोनस का ऐलान, 3.35 लाख रुपये तक मिलेगा बोनस

Updated at : 09 Sep 2022 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील के बाद टाटा ग्रोथ शॉप ने भी किया बोनस का ऐलान, 3.35 लाख रुपये तक मिलेगा बोनस

TGS Bonus Agreement: टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन (TISCO Workers Union) के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुनाफा के आधार पर 20 प्रतिशत बोनस कर्मचारियों को दिया गया है. मौके पर वर्ष 2023-24 तक के वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया गया.

विज्ञापन

टाटा स्टील (Tata Steel) के बाद टाटा ग्रोथ शॉप (Tata Growth Shop – TGS) में भी शुक्रवार को बोनस समझौता (Bonus Agreement) हो गया. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौता के अनुसार, कंपनी के 267 कर्मियों के लिए 3.49 करोड़ रुपये जारी किये जायेंगे. न्यूनतम बोनस 72,624 रुपये और 20,000 रुपये गुडविल अमाउंट मिलेगा, जबकि अधिकतम बोनस राशि 3,35,692 रुपये और 20,000 रुपये गुडविल अमाउंट होगी.

  • न्यूनतम बोनस 72,624 रुपये और 20,000 रुपये गुडविल अमाउंट मिलेगा

  • अधिकतम 3,35,692 रुपये और 20,000 रुपये गुडविल अमाउंट मिलेगा

कर्मचारियों के लिए 20 फीसदी बोनस का ऐलान

टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन (TISCO Workers Union) के बीच वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुनाफा के आधार पर 20 प्रतिशत बोनस कर्मचारियों को दिया गया है. मौके पर वर्ष 2023-24 तक के वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया गया.

Also Read: Tata Steel Bonus 2022: 365 करोड़ रुपये बोनस देगा टाटा स्टील, अधिकतम Bonus 4.58 लाख रुपये

बोनस समझौता पर इन लोगों ने किये हस्ताक्षर

बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से वीपी अवनीश गुप्ता, वीपी अत्रेयी सान्याल, जीएम टीजीएस शरद कुमार शर्मा, चीफ ग्रुप एचआर आइआर जुबिन पालिया अन्य और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, वीपी, दिनेश चंद्र उपाध्यय, महामंत्री शिव लखन सिंह व अन्य मौजूद रहे और समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया.

रिपोर्ट- विकास श्रीवास्तव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola