टाटा स्टील में हो गया समझौता, 4 लाख रुपए तक मिलेगा बोनस, 13 को अकाउंट में आएंगे पैसे

टाटा स्टील में बोनस समझौते के बाद फोटो सेशन करवाते प्रबंधन के अधिकारी और यूनियन के नेता. फोटो : प्रभात खबर
TATA STEEL में बोनस समझौता हो गया है. इस बार अधिकतम बोनस की राशि 4,09,462 रुपए है. यह ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए है. बोनस की राशि 13 सितंबर को मिल जाएगी.
Table of Contents
TATA Steel Bonus Agreement|जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर धनवर्षा का वक्त आ गया है. जी हां. टाटा स्टील में बोनस समझौता हो गया है. इस बार कर्मचारियों के खाते में 4 लाख रुपए तक बोनस आएगा. सोमवार को बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हो गया.
टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुआ समझौता
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. यह त्रिस्तरीय समझौता है, जिसमें जमशेदपुर के डीएलसी राजेश प्रसाद भी मौजूद थे. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल बोनस के मद में 303.13 करोड़ रुपए मिलेंगे.
26479 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
पहले से तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों को कंपनी के 11275.09 करोड़ रुपए के बदले 169.13 करोड़ रुपए, प्रोफिटेबिलिटी पर 49.0 करोड़ रुपए, प्रोडक्टिविटी पर 80 करोड़ रुपए और एलटीआइएफआर पर 5.0 करोड़ रुपए मिले. यह बोनस टाटा स्टील के देश भर में फैले 26479 कर्मचारियों के बीच बंटेगा.
13 सितंबर को कर्मचारियों के अकाउंट में आ जाएंगे पैसे
बोनस की राशि का वितरण 13 सितंबर को किया जायेगा. सारे कर्मचारियों के अकाउंट में पैसे भेज दिये जाएँगे. जमशेदपुर में 11,654 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि का वितरण होगा. इसके तहत कुल 168.64 करोड़ रुपए बोनस के तौर पर बंटेगा. कर्मचारियों का औसत बोनस 1,44,706 रुपए होगा.
न्यूनतम बोनस 38203 रुपए और अधिकतम 409462 रुपए
ओल्ड सिरीज के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 4,09,462 रुपए होगा. न्यू सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 1,13,515 रुपए और न्यूनतम 38,203 रुपए बोनस मिलेगा. सभी ग्रेड के कर्मचारियों को अलग-अलग राशि दी जायेगी.
बोनस समझौते पर इन लोगों ने किया हस्ताक्षर
टाटा स्टील के इस बोनस समझौता पर टाटा स्टील मैनेजमेंट की ओर से एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के अलावा टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी सीएस चाणक्य चौधरी के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, राजीव चौधरी, संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू और अजय चौधरी ने हस्ताक्षर किए.
पिछले साल मिला था 314.70 करोड़ रुपए
पिछले साल बोनस मद में 298.82 करोड़ रुपए प्रबंधन से मिले थे. यूनियन की मांग पर मैनेजमेंट ने अतिरिक्त 15.88 करोड़ रुपए दिए थे. इस तरह 314.70 करोड़ रुपए बोनस बंटा था. कुल 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिला था. पिछले साल कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपए मिले थे.
पिछले साल 42561 रुपए था न्यूनतम बोनस
एनएस ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिले थे. ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,61,019 रुपए बोनस मिला था. करीब दो साल से कर्मचारियों को 20 फीसदी और उसके अतिरिक्त भी लाभ मिलता रहा है.
Also Read
TATA Steel Bonus Announced: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.89 प्रतिशत मिलेगा बोनस
टाटा स्टील के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 फीसदी बोनस, 11 सितंबर को अकाउंट में आ जाएंगे पैसे
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




