Tata Steel Lease Renewal: शिड्यूल 1-5 तक की जमीन के दस्तावेज का होगा मिलान, फिर तैयार होगी रिपोर्ट
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 13 Aug 2025 9:45 PM
पदाधिकारियों के साथ बैठक करते अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद
Tata Steel Lease Renewal: टाटा स्टील लीज नवीकरण (Renewal) से पहले उपायुक्त द्वारा गठित पांचों टीम शिड्यूल 1-5 तक की जमीन के दस्तावेज का मिलान करेगी. आकलन के बाद टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पांचों टीम के प्रशासनिक पदाधिकारी, सीआई, राजस्व उपनिरीक्षक, अमीन के साथ बैठक की.
Tata Steel Lease Renewal: जमशेदपुर-टाटा स्टील लीज नवीकरण (Renewal) से पूर्व डीसी द्वारा गठित पांचों टीम शिड्यूल 1-5 तक की जमीन के दस्तावेज का मिलान करेगी. टाटा स्टील को दी गयी लीज जमीन में कहीं कोई परिवर्तन हुआ है या नहीं, हुआ है तो कहां हुआ है? इसका आकलन कर टीम अपनी रिपोर्ट बनायेगी. साथ ही शिड्यूल-3 में नागरिक सुविधा मद में टाटा को दी गयी जमीन का नेचर बदलकर कहीं व्यवसायिक उपयोग तो नहीं हो रहा है, इसका भी पता लगाया जायेगा. शिड्यूल-5 में 1789.810 खाली (परती) जमीन की वर्तमान क्या स्थिति है, कहीं अतिक्रमण हुआ या नहीं, कहीं कोई संरचना का निर्माण वैध या अवैध तरीके से हुआ है का आकलन करेगी.
अपर उपायुक्त ने की बैठक
अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पांचों टीम के प्रशासनिक पदाधिकारी, सीआई, राजस्व उपनिरीक्षक, अमीन के साथ बैठक की. इसमें उक्त निर्देश दिये गये. साथ ही पदाधिकारी व कर्मचारियों को फील्ड में सर्वेक्षण करने के तरीके बताये गये और सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये. बैठक में जमशेदपुर, मानगो, पटमदा, पोटका, बोड़ाम के सीओ, पांच अंचलों के 24 राजस्व उप निरीक्षक, 10 अमीन शामिल थे.
ये भी पढ़ें: सूर्या हांसदा एनकाउंटर की हो CBI जांच, तभी परिवार को मिलेगा न्याय, बोले पूर्व सीएम चंपाई सोरेन
लीज नवीकरण की अवधि हो रही है समाप्त
टाटा स्टील को झारखंड सरकार की ओर से दी गयी लीज जमीन के नवीकरण की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है. इससे पूर्व 10852.290 एकड़ लीज भूमि का सत्यापन और सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट बनायी जायेगी. राज्य सरकार इसी आधार पर लीज नवीकरण समझौता पर हस्ताक्षर करेगी, जो पहली जनवरी 2026 से अगले 30 वर्षों के लिए लागू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










