ePaper

टाटा स्टील गोल्फ टूर चैंपियनशिप: पंजाब के गगनजीत भुल्लर बने चैंपियन, मिला 45 लाख रुपए पुरस्कार

Updated at : 24 Dec 2023 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील गोल्फ टूर चैंपियनशिप: पंजाब के गगनजीत भुल्लर बने चैंपियन, मिला 45 लाख रुपए पुरस्कार

टाटा स्टील गोल्फ टूर चैंपियनशिप में जमशेदपुर के युवा गोल्फर करण टाक संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे. उन्हें 127500 रुपए का पुरस्कार मिला. एक अन्य स्थानीय गोल्फर क्रुश हिरजी 72वें स्थान पर रहे. उन्हें कुल एक लाख 35 सौ रुपए का पुरस्कार मिला.

विज्ञापन

जमशेदपुर, निसार: पंजाब के गगनजीत भुल्लर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बेल्डीह गोल्फ कोर्स में संपन्न भारत की सबसे बड़ी इनामी राशि वाले गोल्फ टूर्नामेंट टाटा स्टील गोल्फ टूर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. गगनजीत भुल्लर ने प्रतियोगिता के अंतिम दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर एक शॉट से सत्र की अंतिम टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप जीत ली. भुल्लर (64-66-67-66) ने 2020 के बाद दूसरी बार यह चैंपियनशिप अपने नाम किया. उनका कुल स्कोर 25 अंडर 263 रहा. भुल्लर को 45 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली. पंजाब के कपूरथला के इस 35 वर्षीय गोल्फर का यह 12वां पीजीटीआई खिताब है. गगनजीत भुल्लर ने 2020 के अपने 24 अंडर 264 के कुल स्कोर में सुधार किया. उन्होंने रविवार को अंतिम दौर में एक ईगल और चार बर्डी लगायी. 24 वर्षीय वरुण चोपड़ा को पीजीटीआई के इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया.

राहिल गंगजी को 30 लाख का पुरस्कार

कोलकाता के राहिल गंगजी (70-62-65-67) 24 अंडर 264 के कुल स्कोर के साथ उपविजेता रहे बने. उन्हें 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली, जिससे वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 26 पायदान ऊपर पहुंच गए, जिससे उन्होंने साल का समापन छठे स्थान से किया. चंडीगढ़ के अंगद चीमा 23 अंडर 265 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर रहे. चीमा को 18 लाख रुपए का पुरस्कार मिला. इस प्रतियोगिता में कुल तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि दांव पर थी. 75 गोल्फरों के बीच इन तीन करोड़ रूपये की इनामी राशि बांटी गयी. जमशेदपुर के युवा गोल्फर करण टाक संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर रहे. उन्हें 127500 रुपए का पुरस्कार मिला. एक अन्य स्थानीय गोल्फर क्रुश हिरजी 72वें स्थान पर रहे. उन्हें कुल एक लाख 35 सौ रुपए का पुरस्कार मिला.

Also Read: झारखंड: डीलिस्टिंग महारैली में बोले पद्म भूषण कड़िया मुंडा, धर्म परिवर्तन करनेवालों को नहीं मिले आरक्षण का लाभ

वरुण चोपड़ा को पीजीटीआई के इमर्जिंग प्लेयर का खिताब

मध्यप्रदेश के ओमप्रकाश चौहान टाटा स्टील पीजीटीआइ रैंकिंग चैंपियन बने. वह पीजीटीआई सीजन के अंतिम सीजन में 10वें स्थान पर हे. साथ ही वह पीजीटीआई मेरिट लिस्ट में एक करोड़, 18 लाख, 26 हजार , 59 रुपए के साथ शीर्ष पर रहे. पीजीटीआई के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी गोल्फर ने सालभर में इतनी इनामी राशि हासिल की है. 24 वर्षीय वरुण चोपड़ा को पीजीटीआई के इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया.

Also Read: झारखंड में जल्द बनेगी साहित्य अकादमी, किताब उत्सव के आखिरी दिन बोलीं झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी

टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप के टॉप-5 खिलाड़ी

क्रम संख्या नाम इनामी राशि

1. गगनजीत भुल्लर 45 लाख

2. राहिल गंगजी 30 लाख

3. अंगद चीमा 18 लाख

4. युवराज सिंह संधु 14 लाख 40 हजार

5. राशिद खान 11 लाख 70 हजार

Also Read: आ अब लौट चलें: रांची में मिलन समारोह का आयोजन, सुमन सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola