Jamshedpur News : टाटा पावर : मजदूरों के डबल ओटी भुगतान पर वार्ता टली, भड़के मजदूर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा पावर के मजदूरों को ओवरटाइम (ओटी) का दोगुनी दर से भुगतान नहीं किये जाने के मामले में मंगलवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में निर्धारित वार्ता नहीं हो सकी.

विज्ञापन

डीएलसी की अनुपस्थिति में नहीं हो सकी सुनवाई, यूनियन ने हड़ताल की चेतावनी दी

Jamshedpur News :

टाटा पावर के मजदूरों को ओवरटाइम (ओटी) का दोगुनी दर से भुगतान नहीं किये जाने के मामले में मंगलवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में निर्धारित वार्ता नहीं हो सकी. उप श्रमायुक्त (डीएलसी) की अनुपस्थिति के कारण बैठक टल जाने से वार्ता में शामिल होने पहुंचे मजदूरों और यूनियन प्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गयी.

टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सह एआइटीयूसी के राज्य सचिव अंबुज ठाकुर ने कहा कि मजदूरों को न्याय की उम्मीद में श्रम विभाग लाया गया था, लेकिन विडंबना यह है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी उन्हें केवल तारीख पर तारीख मिल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि टाटा पावर प्रबंधन और ठेका कंपनी आरके इरेक्टर श्रम विभाग के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कंपनी में कभी भी हड़ताल की घोषणा की जा सकती है. औद्योगिक अशांति की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी उप श्रमायुक्त कार्यालय की होगी. मौके पर यूनियन के महासचिव एनएन पाल, धनंजय शुक्ला, पवन कुमार, दिलीप कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola