Tata Archery Academy Cadet k Yukta in indian team: टाटा आर्चरी एकेडमी की के युक्ता भारतीय टीम में

Updated:
विज्ञापन
Tata Archery Academy Cadet k Yukta in indian team: टाटा आर्चरी एकेडमी की के युक्ता भारतीय टीम में

जमशेदपुर. टाटा आर्चरी अकादमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज के युक्ता का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा आर्चरी अकादमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज के युक्ता का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है. के युक्ता साउदी अरब की राजधानी जेद्दा में 10 दिसंबर से आयोजित होने वाली एशिया कप स्टेज-3 में शिरकत करेंगी. के युक्ता ने भारतीय टीम के लिए सोनीपत में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में प्रथम स्थान हासिल किया. आंध्र प्रदेश की रहने वाली युक्ता एक अक्तूबर से टाटा आर्चरी एकेडमी में ट्रेनिंग कर रही हैं. एशिया कप सलेक्शन ट्रायल्स के दौरान, जिसमें देशभर से 150 से अधिक महिला तीरंदाजों ने हिस्सा लिया. युक्ता ने भारतीय तीरंदाज़ी संघ द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी सराहनीय प्रदर्शन किया है. वहीं, टाटा आर्चरी एकेडमी की अन्य कैडेट अंकिता भकत 24वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता 8-14 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अंकिता शुक्रवार को कोच पूर्णिमा महतो के साथ ढाका रवाना होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola