सुनील गावस्कर आज आयेंगे जमशेदपुर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सुनील गावस्कर पहले भी कई बार झारखंड आ चुके हैं. इससे पहले वह भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में हुए टेस्ट मैच के सिलसिले में आए हुए थे.

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पद्मभूषण सुनील गावस्कर शनिवार को जमशेदपुर आयेंगे. वे बिष्टुपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के कार्यक्रम में भाग लेंगे. बताया जाता है कि वे श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं. वे अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों की जांच समेत अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे.

पहले भी आ चुके हैं झारखंड

बता दें कि यह पूर्व क्रिकेटर पहले भी कई बार झारखंड आ चुके हैं. इससे पहले वह भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी में हुए टेस्ट मैच के सिलसिले में आए हुए थे. उस वक्त वे अपने दिव्यांग फैंस से मुलाकात भी की थी. सुनील गावस्कर ने तब दिव्यांग हाथ मिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. इसके बाद पीठ-थपथपाकर उनका हौसला किया. गावस्कर के साथ कमेंटेटर दीप दास गुप्ता भी मौजूद थे.

झारखंडी रंग में रंगे नजर आए थे सुनील गावस्कर

वहीं, सुनील गावस्कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच साल 2021 में हुए टी20 मुकाबले के दौरान भी रांची आए थे. उस वक्त वे पूरी तरह झारखंडी रंग में रगे नजर आए. आदिवासी लड़की हेमा मुंडा ने उन्हें पत्ते की टोपी भेंट किया था. जिसे वह पहने नजर आए थे.

Also Read: जमशेदपुर की अदालत चार लोगों की हत्या के दोषी बास्को टुडू को अब 1 मई को सुनाएगी सजा

बेहद शानदार रहा गावस्कर का करियर

सुनील गावस्कर की करियर की बात करें तो उनका करियर बेहद शानदार रहा है. वे भारत के सबसे शानदार ओपनिंग बैट्समैन में से में एक है. एक समय उनका नाम सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वालों की श्रेणी पहले स्थान पर था. जिसे बाद में सचिन ने तोड़ दिया था. टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 50 का है. खेल में उनके योगदान को लेकर उन्हें पद्म भूषण और अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुके है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola