जन्म प्रमाणपत्र के लिए पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर में जन्म प्रमाणपत्र और स्कूली बच्चों के बैंक खाते खोलने के लिए पंचायतों में विशेष शिविर लगेंगे। डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
जिला समन्वय समिति की बैठक में बुधवार को डीसी राजीव रंजन ने आम जनता और छात्र-छात्राओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बैंक मैनेजरों (एलडीएम) से तालमेल बिठाकर सभी पात्र स्कूली बच्चों के बैंक खाते जल्द से जल्द खुलवायें, ताकि वजीफा या अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके. हर बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बने, इसके लिए सभी बीडीओ को पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाने को कहा. पंचायत सेवकों को यह लिखित गारंटी देनी होगी कि उनके इलाके में कोई भी बच्चा इस प्रमाणपत्र से छूटा नहीं है. उन्होंने कहा कि अफसर लंबित फाइलों की समीक्षा करें और समय सीमा के अंदर काम पूरा करें. बैठक में हाथ से मैला उठाने की प्रथा (मैन्युअल स्कैवेंजर) से संबंधित रिपोर्ट भी सभी बीडीओ और नगर निकाय अधिकारियों से मांगी गयी.
प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
बहरागोड़ा, मुसाबनी और घाटशिला के उन प्रवासी मजदूरों के परिवारों को जल्द मुआवजा दिया जायेगा. जिनकी बाहर काम करने के दौरान मौत हो गयी थी. डीसी ने सभी बीडीओ को कागजातों का वेरिफिकेशन तुरंत पूरा करने को कहा है.
गरीबों और मजदूरों को राहत देने की कोशिश डीसी ने जंगलों में रहने वाले लोगों को वन पट्टा देने के मामलों में तेजी लाने को कहा है. अनुमंडल अधिकारियों से कहा गया कि वे जांच पूरी कर फाइलें जल्द जिला मुख्यालय भेजें, ताकि पात्र लोगों को जमीन का हक मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










