साेनिया दास की काेराेना रिपाेर्ट निगेटिव, बेटे से मिल फूट-फूट कर रोयीं

Updated at :26 Jul 2020 5:34 AM
विज्ञापन
साेनिया दास की काेराेना रिपाेर्ट निगेटिव, बेटे से मिल फूट-फूट कर रोयीं

मुंबई से 1800 किमी स्कूटी चला शहर लाैटी साेनिया दास की काेराेना रिपाेर्ट शनिवार काे निगेटिव आयी, जिसके बाद एसडीओं चंदन कुमार के निर्देश पर उन्हें घर जाने की इजाजत दी गयी. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और डीएसपी अरविंद कुमार ने साेनिया काे 5000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा एक माह का राशन और उसके पुत्र काे फल प्रदान किये.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुंबई से 1800 किमी स्कूटी चला शहर लाैटी साेनिया दास की काेराेना रिपाेर्ट शनिवार काे निगेटिव आयी, जिसके बाद एसडीओं चंदन कुमार के निर्देश पर उन्हें घर जाने की इजाजत दी गयी. जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और डीएसपी अरविंद कुमार ने साेनिया काे 5000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा एक माह का राशन और उसके पुत्र काे फल प्रदान किये.

घर पहुंचने के बाद वह अपने पांच साल के बेटे को देखकर फूट-फूट कर राेयीं. साेनिया लॉकडाउन की अवधि से ही मुंबई में थी. नाैकरी चली जाने के बाद मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह कुछ दिन अपने दाेस्ताें के साथ रहीं. इसके बाद आर्थिक तंगी बढ़ गयी, तो स्कूटी से जमशेदपुर लौटीं.

जमशेदपुर पहुंचने पर उन्हें टेल्काे नेपाल हाउस काेरेंटिन सेंटर में रखा गया. टेस्ट रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद फिलहाल वह मरीन ड्राइव के पास प्रतिमा नगर में 14 दिनाें के काेरेंटिन में चली गयी हैं. साेनिया ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका बेटा डिप्रेशन में जा रहा था, जिसके कारण वह मुंबई में परेशान हाे गयी थीं. अब वह अपने बेटे के साथ रहेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola