Sneha kumari win gold medal in national strengthlifting :58 किलो भार वर्ग में स्नेहा ने 195 किलोग्राम उठाकर जीता स्वर्ण पदक
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 12 Apr 2026 7:55 PM
. शहर की युवा स्ट्रेंथलिफ्टर स्नेहा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है
जमशेदपुर. शहर की युवा स्ट्रेंथलिफ्टर स्नेहा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन नेशनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है. रांची में 10-12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा ने 58 किलो भार वर्ग में कुल 195 किलोग्राम भार उठाकर यह पदक हासिल किया. 56 किलो की स्नेहा ने बाइसेप्स कर्ल्स में 35 किलोग्राम व हैक में 160 किलोग्राम भार उठाया. इस प्रतियोगिता में ईस्ट जोन (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, सिक्किम, त्रिपुरा) के कुल 150 लिफ्टरों ने हिस्सा लिया. स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही स्नेहा ने इस वर्ष कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली वर्ल्ड गेम्स के लिए भी पात्रता हासिल कर ली है. स्नेहा ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने वर्ल्ड गेम्स में पदक हासिल किया. इस वर्ष भी वह इस प्रतियोगिता में पदक हासिल करना चाहती हैं. स्नेहा पढ़ाई व नौकरी साथ-साथ करती हैं. अपने खेल को निखारने के लिए वह रोजाना दो से ढाई घंटे अभ्यास करती हैं. स्नेहा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता-पिता को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










