Jamshedpur News : सीतारामडेरा : शादी का झांसा देकर यौनशोषण व कारोबार के नाम पर 45 लाख की ठगी का आरोप

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : भालुबासा लाइन नंबर एक की एक युवती ने आदित्यपुर के आदित्य सिंडिकेट सोसाइटी के फ्लैट नंबर-4 निवासी हर्ष ओझा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और कारोबार के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराया है.

विज्ञापन

युवक, उसके पिता, चाचा समेत चार लोगों पर केस दर्ज

Jamshedpur News :

भालुबासा लाइन नंबर एक की एक युवती ने आदित्यपुर के आदित्य सिंडिकेट सोसाइटी के फ्लैट नंबर-4 निवासी हर्ष ओझा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और कारोबार के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराया है. युवती ने हर्ष के अलावा उसके पिता ज्ञान प्रकाश ओझा, चाचा बबलू प्रकाश ओझा और एक अन्य बूचन पांडेय को भी आरोपित बनाया है.

प्राथमिकी के अनुसार, हर्ष ओझा और पीड़िता एक साथ पढ़ते थे, इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई. आरोप है कि इसी दौरान हर्ष ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये. बाद में फास्ट फूड का कारोबार शुरू करने के नाम पर युवती से 45 लाख रुपये लिए और उसके नाम पर बैंक से भी फाइनेंस करवाया. युवती का कहना है कि हर्ष के परिवारवालों को भी इस संबंध में पूरी जानकारी थी. एक मौके पर, जब युवती के परिजन शहर से बाहर गए थे, तब हर्ष ने उसके घर में भी शारीरिक संबंध बनाये. अब वह शादी से मुकर रहा है और रुपये लौटाने से भी इनकार कर रहा है. सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola