Shubham singh will be played at vijjy trophy : विज्जी ट्रॉफी में खेलें शहर के शुभम सिंह, ईस्ट जोन टीम में हुआ सेलेक्शन
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 25 Feb 2026 10:40 PM
शहर के युवा क्रिकेटर शुभम सिंह गोवा में एक मार्च से शुरू हो रही विज्जी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आयेंगे. शुभम का चयन विज्जी ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम में किया गया है.
जमशेदपुर. शहर के युवा क्रिकेटर शुभम सिंह गोवा में एक मार्च से शुरू हो रही विज्जी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आयेंगे. शुभम का चयन विज्जी ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम में किया गया है. सात मार्च तक गोवा के पणजी में होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन बीसीसीआइ की ओर से किया जा रहा है. टूर्नामेंट सात जोन (यूनिवर्सिटी) की टीमें हिस्सा ले रही है. करीम सिटी कॉलेज के छात्र शुभम सिंह ने कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कोल्हान यूनिवर्सिटी टीम में अपनी जगह बनायी थी. इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर शुभम को ईस्ट जोन टीम में जगह मिली है. ईस्ट जोन टीम में शुभम के अलावा ईस्ट जोन क्षेत्र के अन्य यूनिवर्सिटियों के अन्य 14 खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










