Jamshedpur news. धीमी वसूली पर एमवीआइ और निबंधन अधिकारी को शो कॉज
Updated at : 19 Feb 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने राजस्व व आंतरिक संसाधन से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन
Jamshedpur news.सरायकेला.
समाहरणालय सभागार में डीसी रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने आंतरिक संसाधन की समीक्षा करते हुए वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार जानकारी ली. बेहतर काम करने वाले विभाग को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. वहीं धीमी प्रगति वाले विभाग को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि लाने के लिए राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला निबंधन पदाधिकारी व मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर शो कॉज जारी करते हुए सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया. साथ ही बैठक में अनुपस्थित उत्पाद अधीक्षक एवं वाणिज्य कर आदित्यपुर को शो कॉज करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार, उप निबंधक पदाधिकारी सरायकेला, उप निबंधक पदाधिकारी चांडिल एवं सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश : बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अवैध खनन, अवैध शराब बिक्री, भंडारण तथा परिचालन की विरुद्ध नियमसंगत कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत क्षेत्र सरायकेला में होल्डिंग टैक्स के लंबित कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




