ePaper

Jamshedpur News : स्टेशन रोड के दुकानदारों ने डीआरएम से वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही अतिक्रमण हटाने का किया आग्रह

Updated at : 07 Jan 2026 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : स्टेशन टीओपी से लेकर कीताडीह की ओर स्थित लगभग 37 दुकानों को स्टेशन री-डेवलपमेंट योजना के तहत हटाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

डीआरएम ने दुकानदारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का दिया आश्वासन

Jamshedpur News :

स्टेशन टीओपी से लेकर कीताडीह की ओर स्थित लगभग 37 दुकानों को स्टेशन री-डेवलपमेंट योजना के तहत हटाने की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर प्रभावित दुकानदार लगातार सांसद, विधायक और रेलवे अधिकारियों से मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें कहीं नियमित रूप से स्थान मिल सके और उनकी रोजी-रोटी पर संकट न आये. मंगलवार को निरीक्षण पर पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया से स्टेशन क्षेत्र के दुकानदारों ने मुलाकात की.

इस दौरान विष्णु केसर सहित आधा दर्जन दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग रखी. दुकानदारों ने डीआरएम से कहा कि दुकानों के हटने से उनके समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो जायेगा. दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया. डीआरएम ने दुकानदारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि निर्णय होने के बाद दुकानदारों को इसकी जानकारी दी जायेगी. इस दौरान दुकानदारों ने अपनी सभी मांगों और समस्याओं से संबंधित एक लिखित आवेदन डीआरएम को सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola