शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 9:00 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेसीए लियो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहीद निर्मल महतो अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जेसीए येलो बना चैंपियन जमशेदपुर. जेसीए लियो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहीद निर्मल महतो अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है. रविवार को कदमा में खेले गये फाइनल मैच में जेसीए येलो की टीम ने लियो क्रिकेट एकेडमी को एक विकेट से हराया. लियो क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बनाये. जवाब में जेसीए येलो की टीम 19.3 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया. रौनक (4 विकेट व 18 रन) को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मौके पर जेएससीए स्कूल और क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव, पूर्व रणजी खिलाड़ी भास्कर रॉय, पूर्व रणजी खिलाड़ी मधुसूदन तंतुबाई व अन्य लोग मौजूद थे. विजेता टीम को 25 जून को पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola