सरना डॉटकॉम क्लब और हांसदा स्टार की टीम ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन लीग में रविवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में ग्रुप-बी वर्ग के एक मैच में सरना डॉटकॉम फुटबॉल क्लब की टीम ने आंबेडकर फुटबॉल
जमशेदपुर. जेएसए ए डिवीजन लीग में रविवार को दो मैच खेले गये. आर्मरी मैदान में ग्रुप-बी वर्ग के एक मैच में सरना डॉटकॉम फुटबॉल क्लब की टीम ने आंबेडकर फुटबॉल क्लब को 1-0 से मात दी. सरना डॉटकॉम की ओर से आकाश मार्डी ने नौवें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया. वहीं, ग्रुप-ए वर्ग के मुकाबले में हांसदा स्टार की टीम ने कातिन क्लब को 3-0 से शिकस्त दी. हांसदा स्टार की ओर से सुनील मार्डी ने दो और शिकितान मुर्मू ने एक गोल किया. इधर गोपाल मैदान में आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब के बीच खेला गया सुपर डिवीजन का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. सुपर डिवीजन में सोमवार को शिशु डोमकॉम का सामना आंध्रा स्पोर्टिंग से टेल्को में होगा. वहीं, ए डिवीजन लीग के ग्रुप-ए में जेएफसी यूथ और मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम टिनप्लेट मैदान में आमने-सामने होगी. आर्मरी मैदान में डोबो संग्राम संघ का सामना यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी से आर्मरी मैदान में होगा. सभी मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




