Jamshedpur News : वन भूमि पर अवैध कब्जा मामला : मानगो समेत जिले के 18 अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस
Updated at : 30 Mar 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जमशेदपुर वन प्रमंडल की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जा जमाये बैठे लोगों के खिलाफ विभाग ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है.
विज्ञापन
डीएफओ सबा आलम अंसारी ने जारी किया चौथा नोटिस, 7 अप्रैल को होगी सुनवाई
Jamshedpur News :
जमशेदपुर वन प्रमंडल की बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जा जमाये बैठे लोगों के खिलाफ विभाग ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है. वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी ने मानगो समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 18 बड़े अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चौथा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है. इन सभी मामलों में आगामी 7 अप्रैल 2026 को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है. विभाग ने साफ कर दिया है कि यह पक्ष रखने का आखिरी मौका है, इसके बाद सीधे बेदखली की कार्रवाई शुरू की जायेगी.2024 के हैं मामले, अब होगा फाइनल फैसला
हैरानी की बात यह है कि ये सभी 18 मामले वर्ष 2024 में दर्ज किये गये थे, लेकिन प्रक्रियात्मक कारणों से अब इनमें अंतिम नोटिस जारी हुआ है. डीएफओ के अनुसार, इन अतिक्रमणकारियों ने न केवल जमीन घेरी है, बल्कि वहां स्थायी निर्माण भी कर लिया है. छल लोगों ने वन भूमि पर पक्के मकान बना लिये हैं. जबकि दो लोगों ने झोपड़ियां खड़ी की है. वहीं, एक मामले में वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क बना दी गयी है. नौ मामले में जमीन का समतलीकरण कर उसे कब्जे में लिया गया है.इनको भेजा गया है नोटिस
मानगो :
लाल मोहन रजक, नवदीप दास, बादल दास, कृष्णापदो दास, बहादुर लोहार, धनंजय सिंह, मोहम्मद इकबाल, एमजी इंफ्रा, तिलो प्रधान, मणि प्रधान (2 केस).चाकुलिया :
नवीन चंद्र दास, विश्वजीत साव, बुधु सबर, प्रिंस राय, काजल मुर्मू.राखामाइंस व घाटशिला :
रवि दास और लखीराम मानकी.वर्जन…
सभी 18 अतिक्रमणकारियों को अपना लिखित पक्ष जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है. 7 अप्रैल को सुनवाई के बाद साक्ष्यों के आधार पर एक-एक केस का निपटारा किया जायेगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी.सबा अंसारी, डीएफओ, जमशेदपुरB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




