Jamshedpur News : धातकीडीह : दो दिनों से गायब युवक का तालाब में मिला शव

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Mar 2026 1:21 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए ब्लॉक लाइन नंबर-7 निवासी जिशान रियाज (37 वर्ष) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्डीह लेक से बरामद किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह ए ब्लॉक लाइन नंबर-7 निवासी जिशान रियाज (37 वर्ष) का शव रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्डीह लेक से बरामद किया गया. जिशान शुक्रवार की शाम करीब चार बजे से गायब था. रविवार की सुबह बेल्डीह लेक के पास उसका चप्पल मिला. इसके बाद लेक के पानी में उसका शव भी दिखा. जानकारी मिलने पर जिशान के परिजन पहुंचे.

सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. जिसके बाद परिजन उसे टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जिशान की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस के अनुसार जिशान दो दिनों से गायब था. रविवार को शव बेल्डीह लेक में मिला है. मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है. वहीं, परिजनों ने बताया कि वह फुटबॉलर था. लेकिन इन दिनों नशे का काफी सेवन करने लगा था. वह दो भाईयों में बड़ा था.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola