Jamshedpur News : परसुडीह : हीरो सर्विस सेंटर का ताला तोड़ कर 55 हजार नकद की चोरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Mar 2026 1:20 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत करनडीह चौक स्थित हीरो कंपनी के सर्विस सेंटर के मेन गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में मिली तीन चोरों की तस्वीर, चेहरा ढके थे सभी

Jamshedpur News :

परसुडीह थानांतर्गत करनडीह चौक स्थित हीरो कंपनी के सर्विस सेंटर के मेन गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. चोरी करने के बाद सभी मौके से फरार हो गये. घटना 28 मार्च की देर रात की है. चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. हालांकि तीनों चोर चेहरा ढके हुए थे.

घटना के संबंध में सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल ने बताया कि 27 मार्च को काम होने के बाद सर्विस सेंटर को बंद कर दिया गया था. 28 मार्च को विसर्जन जुलूस होने के कारण सर्विस सेंटर बंद था. 29 मार्च की सुबह जब वे आठ बजे सर्विस सेंटर को खोलने के लिए आये, तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. भीतर जाने पर कैश काउंटर का लॉक टूटा मिला. साथ ही कैश काउंटर में रखे करीब 55 हजार रुपये भी गायब थे. उन्होंने इसकी जानकारी परसुडीह पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola