Sacred Heart Covent School’s Annual Sports day: वायलेट स्क्वायड बना ओ‍वरऑल चैंपियन

Updated:
विज्ञापन
Sacred Heart Covent School’s Annual Sports day: वायलेट स्क्वायड बना ओ‍वरऑल चैंपियन

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की 74वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की 74वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुमार शिवाशीष (सिटी एसपी, पूर्वी सिंहभूम) मौजूद थे. प्राचार्या स्टेफी एसी ने चीफ गेस्ट का स्वागत किया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली वायलेट स्क्वायड ओवरऑल चैंपियन बना. ग्रीन स्क्वायड को सबसे अनुशासित स्क्वॉयड घोषित किया गया. कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के टग ऑफ वॉर में वायलेट स्क्वायड विजेता व गोल्ड स्क्वायड उपविजेता बना. कक्षा नौवीं व दसवीं के टग ऑफ वॉर में वायलेट स्क्वायड चैंपियन रहा. ग्रीन स्क्वायड उपविजेता बना. बेस्ट आउट गोइंग एथलीट का खिताब नंदनी सोनकर को दिया गया. ग्यारहवीं व बारहवीं वर्ग में वायलेट हाउस को बेस्ट मार्च पास्ट के खिताब से नवाजा गया. नौवीं व दसवीं वर्ग में क्रिमसन को विजेता घोषित किया गया. प्रतियोगिता के दौरान किंडरगार्टन के छोटे बच्चों का ”फ्लावर्स एंड ब्लॉसम”, क्लास पहली और दूसरी का ”लिटिल रॉकस्टार्स”, क्लास तीसरी, चौथी व पांचवीं का ”व्हिसपर्स फ्रॉम द फ्रोजन वर्ल्ड”, लिटरेसी प्रोजेक्ट स्कूल के स्टूडेंट्स का ”फिट एंड फन मूव्स” और क्लास छठी, सातवीं व आठवीं का ”रिंग्स ऑफ फायर” ड्रिल ने सबकों का मनमोह लिया. स्कूल की स्टूडेंट लीडर प्रज्ञा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola