जमशेदपुर के आरवीएस एकेडमी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, बना झारखंड का बेस्ट स्कूल

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर की आरवीएस एकेडमी को नई दिल्ली में एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।

विज्ञापन

जमशेदपुर: मानगो डिमना रोड स्थित आरवीएस एकेडमी को नयी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में झारखंड के सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार द्वारा प्रदान किया गया.

इस दौरान उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित देश के प्रमुख शिक्षाविद मौजूद थे. यह सम्मान आरवीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन बिंदा सिंह और प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा ने ग्रहण किया. इसे स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया गया.

बिंदा सिंह ने कहा कि देशभर के प्रतिष्ठित स्कूलों की उपस्थिति के बीच यह सम्मान पाना आरवीएस एकेडमी और झारखंड राज्य दोनों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. प्रिंसिपल वीशा मोहिंद्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय समर्पित शिक्षकों, मेहनती छात्रों और सहयोगी अभिभावकों को देते हुए पूरी टीम को बधाई दी.


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola