पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन से सरकारी सहायता की गुहार
Updated:
विज्ञापन

घर पर गिरा पेड | Prabhat Khabar Network
झारसुगुड़ा के मालीडीही गांव में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से श्यामसुंदर बाग का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
झारसुगुड़ा: कोलाबीरा ब्लॉक के पोखरासाही पंचायत अंतर्गत मालीडीही गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार की शाम एक विशाल पेड़ घर पर गिर गया.राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के मिलन चौक के पास स्थित एक बड़ा शीशम का पेड़ उखड़कर श्यामसुंदर बाग के घर पर गिर पड़ा.
इससे मकान की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई.घटना के बाद श्यामसुंदर बाग ने राजस्व विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर उचित सहायता और कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










