102.42 करोड़ रुपये के विभिन्न औद्योगिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल जिलाधीश व अन्य। | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल जिलाधीश व अन्य। | Prabhat Khabar Network

झारसुगुड़ा में 102.42 करोड़ रुपये के नए औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिससे जिले में 1,296 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिंगल विंडो क्लियरेंस कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. इस बैठक में जिले में औद्योगिक आधारभूत संरचना के विस्तार तथा नए निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

इसमें कमेटी ने कुल 102.42 करोड़ रुपये के विभिन्न औद्योगिक प्रस्तावों को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की. ये नई औद्योगिक परियोजनाएं मुख्य रूप से रिफ्रैक्टरी सामग्री, औद्योगिक गैस बॉटलिंग यूनिट तथा ग्लास (कांच) निर्माण क्षेत्र से संबंधित हैं. इन परियोजनाओं के शुरू होने से जिले में 1,296 लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी.

बैठक में झारसुगुड़ा के उपजिलाधीश सब्यसाची पंडा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अरिंदम प्रधान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि, इडको (इडको) संबलपुर के विभागीय प्रमुख, झारसुगुड़ा तहसीलदार, कोलाबीरा तहसीलदार तथा टाटा पावर के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola