जिलाधीश ने की गौशाला की व्यवस्था, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
गौशाला का निरक्षण करते जिलाधीश। | Prabhat Khabar Network

गौशाला का निरक्षण करते जिलाधीश। | Prabhat Khabar Network

झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने गौशाला का निरीक्षण किया और गोवंश की बेहतर देखभाल व स्वच्छता के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा जिलाधीश कुणाल मोतीराम चव्हाण ने गुरुवार को झारसुगुड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की स्वच्छता, गो-सेवा, गोवंश की देखभाल तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने गौशाला के रखरखाव को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा गोवंश के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया.

इस अवसर पर गौशाला के पदाधिकारी, सचिव अनिल बोआनिया, संदीप अगस्ती, मुकेश तिवारी एवं गोपाल केड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.जिलाधीश चव्हाण ने गौशाला के समग्र प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने तथा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए. उन्होंने जहां भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा. फोटो -


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola