शतरंज : ऋषभ, गगनदीप व रुद्रांश संयुक्त पहले स्थान पर

Updated at : 25 Jul 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज : ऋषभ, गगनदीप व रुद्रांश संयुक्त पहले स्थान पर

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुस्को स्कूल कदमा की मेजबानी में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुस्को स्कूल कदमा की मेजबानी में गुरुवार से जोगा इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन चार राउंड तक के मुकाबले खेले गये. चार राउंड की समाप्ति के बाद केपीएस कदमा के ऋषभ, गगनदीप सिंह और बॉल्डविन के रुद्रांश कुल चार-चार अंक अर्जित करते हुए संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. जुस्को स्कूल के आदित्य सिन्हा और शुभ्रांशु मलिक तीन-तीन अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन जेम्स फाउंडेशन के एडमिनस्ट्रेटर एएफ मदन और जीजू थॉमस ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्राचार्या झूमझमी नंदी, आनंदिता रॉयय, जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान, जिला शतरंज संघ के सचिव एनके तिवारी जयंत कुमार भुइंया, चंदन कुमार प्रसाद और गोपाल कुमार मौजूद थे. प्रतियोगिता में 206 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola