झारखंड के तीन जिलों के बच्चे राजस्व कर्मियों की हड़ताल झेल रहे दंश, नहीं बन रहा कोई भी प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन
झारखंड के तीन जिलों के बच्चे राजस्व कर्मियों की हड़ताल झेल रहे दंश, नहीं बन रहा कोई भी प्रमाण-पत्र

कोल्हान के तीनों जिलों में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप है. इसका सबसे अधिक असर प्रतियोगी परीक्षा के लिए जाति, आवासीय, आय समेत अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले छात्रों पर पड़ा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: कोल्हान के तीनों जिलों में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप है. इसका सबसे अधिक असर प्रतियोगी परीक्षा के लिए जाति, आवासीय, आय समेत अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले छात्रों पर पड़ा है. प्रमाणपत्र के अभाव में विद्यार्थी परीक्षा के आवेदन नहीं भर पा रहे. वहीं जमीन म्यूटेशन, रेंट रसीद, सत्यापन और जांच का काम भी लंबित हो रहा. सोमवार तक जाति, आवासीय, आय समेत दूसरे प्रमाण-पत्र के लिए जमशेदपुर अंचल में 410 अौर मानगो में 260 ऑनलाइन आवेदन लंबित हैं.

लाभुकों के बोल

प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवासीय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. हड़ताल के कारण उनका काम रुका हुआ है.

रमेश कुमार, बागबेड़ा

जमीन म्यूटेशन के लिए दो दिन पहले आवेदन किया था. हड़ताल में काम लटक गया है. पता नहीं यह हड़ताल कब तक चलेगी और कब काम होगा.

गीता देवी, छोटा गोविंदपुर

अधिकारी के बोल

राजस्व कर्मियों के सामूहिक हड़ताल के कारण प्रमाण-पत्र बनाने का काम रुका हुआ है. सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.

अमित कुमार श्रीवास्तव, जमशेदपुर सीओ

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola